मेरठ के राधा गोविंद पब्लिक स्कूल में आयोजित बैडमिंटन टूर्नामेंट का रविवार को समापन हुआ। अंतिम दिन विभिन्न वर्गों के फाइनल मुकाबले खेले गए। प्रधानाचार्य संगीता कश्यप ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए खेलों को अनुशासन, आत्मविश्वास और टीम भावना के विकास का महत्वपूर्ण माध्यम बताया।