मेरठ में आजाद समाज पार्टी की ओर से शुक्रवार को सत्ता परिवर्तन यात्रा का आयोजन किया जा रहा है। यात्रा की शुरुआत शेरगढ़ी स्थित कांशीराम पार्क से होगी, जहां पार्टी कार्यकर्ताओं और समर्थकों का बड़ा जुटान देखने को मिल रहा है। यात्रा का शुभारंभ पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं नगीना सांसद चंद्रशेखर आजाद द्वारा किया जाएगा। यात्रा कांशीराम पार्क से शुरू होकर हापुड़ रोड चुंगी, हापुड़ रोड सहित विभिन्न मार्गों से गुजरते हुए कमेला पुल के पास संपन्न होगी। पार्टी नेताओं के अनुसार यात्रा का उद्देश्य संगठन को मजबूत करना और जनता के बीच अपने राजनीतिक संदेश को पहुंचाना है। कार्यक्रम को लेकर प्रशासन और पुलिस की ओर से भी आवश्यक व्यवस्थाएं की गई हैं।