फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut: केरोसिन तेल डालकर विवाहिता को जलाने का प्रयास, एसएसपी से की शिकायत

मेरठ के सदर थाना क्षेत्र की नाजिया ने पति और ससुरालियों पर केरोसिन तेल डालकर आग लगाने के प्रयास का आरोप लगाते हुए एसएसपी ऑफिस पर शिकायत पत्र दिया। पीड़िता का आरोप हैं की ससुराल वाले दहेज में कार और बाइक की मांग कर रहे हैं। बेटी पैदा होने के बाद से ससुराल वाले प्रताड़ित कर रहे हैं, जिसके बाद एसएसपी ने थाना पुलिस को जांच के निर्देश दिए। दरअसल सदर थाना क्षेत्र के मेहताब निवासी नाजिया ने बताया कि उसकी शादी 2 साल पहले भूसा मंडी निवासी युवक से हुई थी। शादी के बाद से ही पति और ससुराल वाले दहेज की मांग कर रहे हैं। जिसको लेकर पति शराब पीकर रोजाना मारपीट करता है। आरोप है की शादी के बाद उन्हें एक बेटी पैदा हुई। बेटी पैदा होने से पति नाराज चल रहा था। शनिवार सुबह पति और ससुराल वालों ने महिला के साथ जमकर मारपीट की। मारपीट के बाद उसके ऊपर केरोसिन तेल डाल दिया। आरोपियों ने विवाहिता को आग लगाने का प्रयास किया। विवाहिता किसी तरह बेटी को लेकर घर से बाहर भागी। विवाहिता ने फोन कर परिजनों को मामले की जानकारी दी।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें