सपा समर्थकों ने शनिवार को कलक्ट्रेट पर धरना प्रदर्शन किया। गृहमंत्री अमित शाह द्वारा बाबा साहेब के ऊपर की गई टिप्पणी की निंदा की है। इसके लिए उन्हें माफी मांगनी चाहिए और इस्तीफा दे देना चाहिए। प्रदर्शन में अमित शाह माफी मांगो और अमित शाह मुर्दाबाद के नारे लगाए। संविधान के शिल्पकार के प्रति ऐसी घृणित सोच बीजेपी और आरएसएस की पाठशाला से ही पनपती है। बाबा साहेब ने करोड़ों लोगों को नारकीय जीवन से छुटकारा दिलाया।