मेरठ। मेरठ आई बैंक सोसायटी और मेडिकल कॉलेज के नेत्र रोग विभाग के द्वारा मंगलवार को सोहराब गेट डिपो पर निःशुल्क नेत्र चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया, जिसमें चालक और परिचालकों की आंखों की जांच की गई। इस मौके पर डॉ. नवेद खान, डा शारिक बिलाल, डॉ. अरविंद गुप्ता, डॉ. अकांक्षा गुप्ता, डॉ. प्रिया यादव आदि चिकित्सक मौजूद रहे।