मेरठ के लावड़ थानाक्षेत्र के जलालपुर गांव निवासी एलिश की सफलता का दौर जारी है। उड़ीसा के भुवनेश्वर स्थित कलिंगा स्टेडियम में एलिश ने शॉटपुट में पंजाब की अलका सिंह का 2018 में बनाया गया रिकॉर्ड तोड़ स्वर्ण पदक हासिल किया। एलिश की इस कामयाबी से परिवार में हर्ष का माहौल है।