फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आकाश हत्याकांड : आरोपियों की गिरफ्तारी न होने पर पंचायत की चेतावनी, पल्लवपुरम थाना प्रभारी से मिले

मेरठ। पल्लवपुरम थाना क्षेत्र के डौरली गांव निवासी आकाश जाटव की हत्या के मामले में आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं से परिजनों में रोष है। परिजन आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग लिए एसएसपी से भी मिले, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। परिजनों ने अब पंचायत का एलान किया है। 10 जनवरी को आकाश जाटव को उसके दोस्त ने घर से रेलवे लाइन पर ये कहकर बुलाया था कि वह मरने जा रहा है। जब आकाश वहां पहुंचा तो प्रशांत ने ट्रेन के आते ही उसे धक्का दे दिया था, जिस कारण उसकी मौत हो गई। परिजनों ने प्रशांत पर आरोप लगाते हुए प्राथमिकी दर्ज भी कराई। परंतु, पुलिस ने अब तक आरोपी को गिरफ्तार नहीं किया है। पुलिस से वह लगातार मांग करते आ रहें हैं। एसएसपी से भी मुलाकात की, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। मंगलवार को भी परिजनों ने पल्लवपुरम थाने का घेराव किया और हंगामा करते हुए आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की। जिला पंचायत सदस्य शेखर, भंडारी प्रमुख, प्रदीप, ईश्वर प्रधान, बबलू राणा आदि भी परिजनों से मिलने पहुंचे। उन्होंने परिजनों को न्याय दिलाने का आश्वासन दिया। परिजनों का कहना है कि अगर जल्द आरोपियों को गिरफ्तार नहीं किया गया तो वह गांव में पंचायत बुलाने को मजबूर होंगे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें