मेरठ। शुक्रवार को मेरठ पहुंचे अपर मुख्य सचिव ऊर्जा एवं अतिरिक्त ऊर्जा स्त्रोत और मेरठ के नोडल अधिकारी नरेन्द्र भूषण ने विकास कार्यों के फ्लैगशिप स्कीम, सीएम डैश बोर्ड, नेडा विभाग, विद्युत विभाग, प्राविधिक शिक्षा विभाग और जनपद में संचालित बड़ी परियोजनाओं की प्रगति को लेकर समीक्षा बैठक की जिसमें उन्होंने डीएम मेरठ डॉ. वी.के. सिंह, सीडीओ नुपुर गोयल और अन्य अधिकारियों से प्रगति रिपोर्ट मांगी। कई परियोजनाओं में बरती जा रही लापरवाही और देरी को लेकर उन्होंने कई ज़रूरी दिशा-निर्देश दिये।