मेरठ में दिल्ली रोड स्थित शॉप्रिक्स मॉल में शनिवार सुबह जाट मूवी का प्रमोशन करने के लिए बॉलीवुड एक्टर सनी देओल पहुंचे। बीते शुक्रवार को जाट मूवी रिलीज हुई थी। शनिवार को शॉप्रिक्स मॉल में सनी देओल की पहुंचने की सूचना क्षेत्र में तेजी से आग की तरह फैल गई। फैंस सनी देओल को देखने के लिए लालायित दिखे।