मेरठ के भावनपुर में गैस सिलिंडर फटने से हादसा हो गया। बताया गया कि यहां जयभीमनगर में धमाके के साथ सिलिंडर फटने से फैक्टरी में आग लग गई। आग लगने से कई श्रमिक झुलस गए। कई श्रमिकों के कपड़ों के चीथड़े उड़ गए। झुलसी अवस्था में तड़पते हुए वे बाहर की ओर भागे। सूचना पर पुलिस व फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंच गई है। राहत व बचाव कार्य जारी है।