फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut: घर में चिनाई का काम करा रहे युवक को पीटा, पीड़ित ने थाने में दी तहरीर

मेरठ। सरूरपुर थाना क्षेत्र के गांव जसड़ सुल्तान नगर निवासी दिलशाद पुत्र इंशाद के साथ गांव के ही रहने वाले युवकों ने मारपीट कर दी। मारपीट में युवक घायल हो गया। शोर सुनकर परिजनों को आता देख आरोपी मौके से भाग गए। परिजन घायल अवस्था में पीड़ित को थाने लेकर पहुंचे। पुलिस ने घायल को उपचार के लिए सीएचसी में भर्ती कराया। इसके बाद पीड़ित ने आरोपियों के खिलाफ तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। पीड़ित ने दिलशाद ने तहरीर में बताया कि मंगलवार को वह अपने घर पर चिनाई का कार्य करा रहा था। इसी बीच गांव निवासी आरोपियों ने उसके साथ गाली गालौज कर दी। जब उसने विरोध किया तो आरोपियों ने उस पर फावडे से हमला कर दिया। इस दौराल वह घायल हो गया। शोर सुनकर परिजन व आसपास के लोगों को आता देख आरोपी धमकी देते हुए मौके से भाग गए। इसके बाद परिजन घायल अवस्था में उसे थाने लेकर पहुंचे। पुलिस ने घायल को उपचार के लिए सीएचसी में भर्ती कराया। इसके बाद पीड़ित ने आरोपियों के खिलाफ तहरीर देकर कार्रवाई की बात कही है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर जांच कर कार्रवाई का आश्वासन दिया है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें