मेरठ। दौराला के श्री मल्हू सिंह कन्या इंटर कॉलेज में मिशन शक्ति के तहत नगर पंचायत दौराला के तत्वावधान में महिलाओं का स्वच्छता में योगदान विषय पर पोस्टर प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में 30 छात्राओं ने प्रतिभाग किया। प्रतियोगिता में कक्षा 10 की कामना ने प्रथम, कक्षा 12 की तुलसी ने द्वितीय, कक्षा नौ की मानवी ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। प्रधानाचार्या डॉ. नीरा तोमर ने विजेता छात्राओं को पुरस्कार के साथ प्रमाण पत्र वितरित किए। कहा कि नारी समाज की धुरी है, स्वच्छ भारत मिशन में महिलाएं एक विशेष भूमिका अदा कर रही है। वह परिवार से लेकर समाज तक हर जगह लोगों को स्वच्छता का पाठ पढ़ा रही है। इस दौरान शालिनी, रचना, सुनीता, डॉ. निशा, ममता, रविता, अंजलि, सुमन, डॉ. स्नेहा, उमा, सविता, पूजा, रीटा, नीतू, नेहा, नीरज, आदि मौजूद रहे।