मेरठ में परतापुर थाना क्षेत्र के शताब्दी नगर सेक्टर 4 बी में शुक्रवार सुबह राजवीर (40) पुत्र ब्रह्मानंद ने पत्नी से विवाद के चलते कमरे में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली सूचना पर पहुंची पुलिस और फोरेंसिक विभाग के टीम ने जांच पड़ताल की और शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। बताया गया कि व्यक्ति की पत्नी का एक पड़ोसी युवक से प्रेम प्रसंग चल रहा था जिसे लेकर घर में विवाद रहता था गुरुवार रात हुए विवाद के बाद व्यक्ति ने आत्महत्या कर ली।