फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut: चार साहिबजादों को समर्पित कीर्तन दरबार में हुआ महान कीर्तन, नगर पंचायत चेयरपर्सन रहीं मुख्य अतिथि

मेरठ। हस्तिनापुर की बी ब्लॉक कॉलोनी में चार साहिबजादों को समर्पित कीर्तन दरबार का आयोजित किया गया। श्री दशमेश जत्था वालों के द्वारा महान कीर्तन दीवान का आयोजन किया गया। जिसमें पाठ श्री सुखमनी साहिब जी को हजूरी रागी ज्ञानी अवतार सिंह ने किया। कार्यक्रम में बाबा बंता सिंह ने कहा कि दशम पिता साहिब श्री गुरु गोबिंद सिंह महाराज के चार साहिबजादों की शहादत को समर्पित महान कीर्तन दरबार में सिक्खों की बहादुरी का बखान किया। धर्म और सच्चाई के लिए चार साहिबजादों (बाबा अजीत सिंह, बाबा जुझार सिंह, बाबा जोरावर सिंह, बाबा फतेह सिंह) और माता गुजरी जी के सर्वोच्च बलिदान को याद किया गया। इस अवसर पर कार्यक्रम में पहुंची मुख्य अतिथि नगर पंचायत की चेयरपर्सन सुधा खटीक ने कहा कि वीर साहिबजादों का अमर बलिदान केवल इतिहास नहीं, बल्कि भारतीयता, धर्म और राष्ट्र की रक्षा के लिए अडिग संकल्प की जीवंत प्रेरणा है।उनकी बहादुरी, धर्म के प्रति निष्ठा और जुल्म के आगे न झुकने के आदर्शों से आज के युवाओं को सीख लेने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार ने इस गौरवशाली बलिदान को ‘वीर बाल दिवस’ के रूप में राष्ट्रीय पहचान देकर आने वाली पीढ़ियों तक साहस, त्याग और राष्ट्रभक्ति का संस्कार पहुंचाने का कार्य किया है। इस अवसर पर नरवेर सिंह, सनी सिंह, सोनू सिंह, गुरप्रीत सिंह, अनूप सिंह, जोगिंदर सिंह, हरभजन सिंह आदि का सहयोग रहा।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें