मेरठ। लालकुर्ती थाना क्षेत्र के पीएल शर्मा रोड पर स्कॉर्पियों कार सवार दबंगों द्वारा एक युवक के साथ मारपीट करने के मामले में पुलिस ने पीड़ित की तहरीर के आधार पर कार सवार युवकों पर मुकदमा दर्ज कर लिया है। सीओ कैंट नवीना शुक्ला ने बताया कि सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपी युवकों की तलाश की जा रही है।