मेरठ के एलएलआरएम मेडिकल कॉलेज में मंगलवार हुए दीक्षांत समारोह में हर साल की तरह फिर बेटियां आगे रहीं। भावी चिकित्सकों को 24 गोल्ड मेडल, 51 विशेष योग्यता, 23 सर्टिफिकेट ऑफ मेरिट, 53 को ऑनर्स और एक चल वैजयंती प्रदान की गई। 144 विद्यार्थियों को एमबीबीएस और 12 को स्नातकोत्तर डिग्रियां दी गईं। मेडिकल कॉलेज के 59वें स्थापना दिवस पर आयोजित दीक्षांत पुरस्कार वितरण समारोह में मुख्य अतिथि प्रमुख सचिव चिकित्सा शिक्षा व चिकित्सा स्वास्थ्य पार्थ सारथी सेन शर्मा रहे। उन्होंने छात्र छात्राओं को डिग्रियां दीं।