जानकारी के अनुसार दिल्ली के शालीमार बाग हैदरपुर से 14 कांवड़िए हरिद्वार से 35 फीट ऊंची कांवड़ लेकर आ रहे थे। बागपत फ्लाईओवर पर कांवड़ ऊपर हाइटेंशन लाइन से टकरा गई। तेज धमाका हुआ और कांवड़ में आग लग गई। सात कांवड़िया झुलस गए। एसपी सिटी आयुष विक्रम सिंह ने बताया कि सोमवार को पुलिस ने पल्लवपुरम में कांवड़ियों को खूब समझाया था लेकिन उन्होंने हंगामा कर दिया था। जिसके बाद उनको एहतियात बरतने को कहा गया था।