मेरठ में हुए सुबोध हत्याकांड में पल्लवपुरम पुलिस पर सुबोध की पत्नी ने आरोप लगाया है कि पुलिस ने मामले में नामजद पांच आरोपियों से पैसे लिए हैं और पुलिस मामले में ढील बरत रही है। सुबोध की पत्नी ने ये भी कहा कि आरोपी उन्हें और उनके परिवार को जान से मारने की धमकी दे रहे हैं लेकिन पुलिस इस बात पर भी संज्ञान नहीं ले रही। आनंद निकेतन कॉलोनी के रहने वाले प्रॉपर्टी डीलर सुबोध शर्मा की पिछली 29 अप्रैल की रात हाईवे पर गोली मारकर हत्या कर दी गई थी जिसमें उनकी पत्नी ने पांचो लोगों के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज कराई थी।