मेरठ पहुंचे गन्ना मंत्री सुरेश राणा ने बीजेपी कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। अपनी सरकार को किसानों की सरकार बताते हुए उन्होंने कहा कि आजादी के बाद पहली बार गन्ना किसानों को 25 हजार करोड़ का भुगतान हुआ है। उन्होंने अपनी सरकार के कामों का भी खूब बखान किया। विकास का भरोसा दिलाते हुए उन्होंने कहा कि योगी सरकार ने मात्र नौ महीने में आठ हजार ट्रांसफार्मर बदले हैं। पूरे प्रदेश को गंदगी मुक्त बनाने के लिए बीजेपी सरकार रात दिन काम कर रही है।