यूपी के मेरठ में सरेआम हाइवे पर दुल्हन की हत्या और लूट के मामले में एसटीएफ ने एक आरोपी के साथ कुल तीन लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। साथ ही पुलिस ने हाई वे पर लूट करने वाले एक अन्य गैंग का भी खुलासा किया है, इस गैंग में पकड़ा गया बदमाश भी शामिल है। इस गैंग के दो सदस्य समेत कुल तीन बदमाशों को गिरफ्तार कर उनके पास से लूट की वर्ना कार और हथियार भी बरामद किए गए हैं।