मेरठ के हाशिमपुरा हत्याकांड में दिल्ली हाईकोर्ट ने 16 पीएसी जवानों को दोषी ठहराते हुए उन्हें उम्रकैद की सजा सुनाई है। हाईकोर्ट ने ट्रायल कोर्ट के फैसले को पलटते हुए 16 पीएसी जवानों को दोषी ठहराया। अदालत ने इस बाबत कहा कि सबूतों के अभाव में ट्रायल कोर्ट ने पीएसी जवानों को बरी कर दिया था लेकिन अब कोर्ट के सामने पर्याप्त सबूत पेश किए गए हैं।