फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला जागरूकता को लेकर महिला पुलिसकर्मियों ने निकाली जागरूकता रैली, VIDEO

पुलिस विभाग द्वारा रविवार को मिशन शक्ति फेज-5.0 द्वितीय चरण के तहत महिला पुलिस बाइक रैली निकाली गई। रैली पुलिस लाइन परिसर से निकली, जिसे अपर पुलिस अधीक्षक अनूप कुमार द्वारा हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया। एएसपी ने कहा कि सरकार द्वारा महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान और स्वावलंबन को बढ़ावा देने के उद्देश्य से संचालित मिशन शक्ति संचालित किया जा रहा है।कहा कि फेज-5.0 द्वितीय चरण अभियान के तहत रविवार को दूसरा चरण के जागरूकता को लेकर महिला पुलिसकर्मियों ने बाइक रैली के रूप में नगर के बाजारों में पहुंचकर महिलाओं और बालिकाओं को उनके अधिकारों, सुरक्षा हेल्पलाइन नंबरों, साइबर अपराध से बचाव, और विभिन्न कानूनों के प्रति जागरूक किया गया।साथ ही महिलाओं को विभिन्न सुरक्षा उपायों, हेल्पलाइन नंबरों (जैसे 1090, 112, 181,1076,1098), और साइबर अपराध से बचाव के तरीकों के बारे में जागरूक किया।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें