फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : नवनियुक्त BJP जिलाध्यक्ष का स्वागत, रामाश्रय बोले- 2027 में चारों विधानसभा पार्टी के खाते में होगी

भारतीय जनता पार्टी के नवनियुक्त भाजपा जिलाध्यक्ष रामाश्रय मौर्य का जिले में प्रथम आगमन होने पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने जोरदार तरीके से स्वागत किया। जिलाध्यक्ष को जनपद की सीमा में प्रवेश करने के बाद जगह-जगह कार्यकर्ताओं ने रोककर स्वागत किया। जिलाध्यक्ष का काफिला स्वागत कार्यक्रमों से होता हुआ नगर स्थित एक प्लाजा पहुंचा जहां जनपद के कार्यकर्ताओं ने फूल माला पहनाकर भव्य स्वागत किया। साथ ही नारे लगाए। अपने स्वागत से अभिभूत जिलाध्यक्ष रामाश्रय मौर्य ने कहा कि मुझको जिलाध्यक्ष का दायित्व देकर शीर्ष नेतृत्व ने मेरा मान बढ़ाया है। मंच से मैं कार्यकर्ताओं को विश्वास दिलाता हूं कि 24 घंटे कार्यकर्ताओं के लिए उपलब्ध रहूंगा। कार्यकर्ताओं का उत्साह मेरे लिए ऊर्जा के समान है। कार्यकर्ताओं का सम्मान ही मेरा सम्मान है। जिलाध्यक्ष ने कार्यकर्ताओं का आह्वान करते हुए कहा कि जनपद के सभी कार्यकर्ता अपने अपने बूथ को मजबूत करें जिससे आने वाले चुनाव में हम फिर बढ़त बना सकें। आने वाले विधानसभा चुनाव में हम जिले की चारों सीटों को जीतेंगे। एक एक कार्यकर्ता मेरे परिवार के सदस्य के समान है। जिले के सभी पदाधिकारी जनप्रतिनिधि पार्टी को ताकत देने के लिए पूरे मनोयोग से उठ खड़े हों। कार्यकर्ताओं को किसी भी प्रकार से दबाने की जरूरत नहीं है, सभी कार्यकर्ता पार्टी के साथ पूरी ताकत से खड़े हो जाएं। पार्टी आप के साथ हमेशा खड़ी रहेगी। इस अवसर पर रामविलास चौहान, हौसला उपाध्याय, अरविंद सिंह, सुनील कुमार गुप्त, मनोज राय, अरिजीत सिंह, नूपुर अग्रवाल, शिवप्रकाश उपाध्याय, प्रवीण गुप्ता, विजय राजभर, भरतलाल राही, दुर्गविजय राय, श्रीराम सोनकर, विनय कुमार, विजय नारायन शर्मा, डाॅ. एचएन सिंह, कृष्ण राजभर, संजय वर्मा, मुन्ना गुप्ता, कृष्णकांत राय आदि उपस्थित रहे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें