अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद मऊ नगर के विकासार्थ विद्यार्थी कार्यकर्ताओं ने संडे फॉर सोसाइटी के तहत रविवार को नगर स्थित तमसा नदी तट स्थित के महादेव घाट पर सफाई की। मानव स्वास्थ्य कल्याण को ध्यान में रखकर कार्य कर रहे एबीवीपी कार्यकर्ताओं ने नगर को स्वच्छ रखने का संकल्प लिया और नगर के प्रत्येक लोगों को स्वच्छता का संकल्प लेने की अपील की। जिला संयोजक अनन्या शर्मा ने बताया कि विकासार्थ विद्यार्थी जल, जंगल, जमीन, जन, जानवर की अवधारणा और प्रकृति सुरक्षा संवर्धन के लिए निरंतर कार्य करने वाला अभाविप का आयाम है, जो विद्यार्थी वर्ग को राष्ट्रीय पुनर्निर्माण में लगाने के मूल आधार से कार्य करती है। रचनात्मक कार्य छात्र संगठन के कार्य का महत्वपूर्ण हिस्सा है। बताया कि विकासार्थ विद्यार्थी कार्यकर्ताओं द्वारा प्रत्येक रविवार को संडे फॉर सोसाइटी के तहत स्वच्छता कार्यक्रम चलाया जा रहा है। जिसके द्वारा जिले के प्रत्येक ऐसे स्थल जहां स्वच्छता नहीं है, वहां साफ सफाई कर लोगों को जागरूक किया जा रहा है। इस दौरान प्रांत कार्यकारणी सदस्य आदित्य पांडेय, सूर्या सिंह, विनायक, सौरभ तिवारी, प्रज्ञा मिश्रा, अंजली सिंह, महक पांडेय, आकाश मौर्य, सलोनी, आशुतोष गुप्ता आदि कार्यकर्ता मौजूद थे।