मऊ में दोहरीघाट थाना के बसारथपुर स्थित फोरलेन पर बुधवार को बालू लदे खड़े ट्रेलर में पीछे से कोयला लदे ट्रक ने टक्कर मार दी। टक्कर के बाद कोयला लदे ट्रक में आग लग गई, जिसमें ट्रक चालक झारखंड राज्य के चोपारन निवासी संदीप राना (26) की ट्रक में झुलसकर मौत हो गई। ट्रक से उठती आग की लपटों के बीच वहां मौजूद लोग महज तमाशबीन बने रहे। आग लगने के आधे घंटे बाद मौके पर पहुंचे फायर बिग्रेड की मदद से दो घंटे बाद आग पर काबू पाया गया।