मऊ के रानीपुर थाना क्षेत्र के ग्रामसभा रानीपुर स्थित पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर शनिवार दोपहर लगभग तीन बजे खड़ी डीसीएम में पीछे से आ रही एक ट्रक ने जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में ट्रक चालक गंभीर रूप से घायल हो गया, जबकि परिचालक बाल-बाल बच गया। इलाज के दौरान चालक की मौत हो गई।