फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मास्टर चाबी से लॉक तोड़कर चोरी करता था बाइक, चार बाइकों के साथ चोर गिरफ्तार

प्रगति चंद Updated Thu, 25 Dec 2025 07:50 PM IST

मऊ कोतवाली क्षेत्र के रेलवे स्टेशन रामलीला मैदान के पास से बृहस्पतिवार की सुबह 05.40 बजे चोरी की बाइक के साथ धीरज कुमार राम को गिरफ्तार कर लिया। उसकी निशानदेही पर 2.75 लाख रुपये की चार बाइकें बरामद की गई। पूछताछ के बाद इसे न्यायालय में पेश किया गया। सुनवाई के बाद उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया। अपर पुलिस अधीक्षक अनूप कुमार ने बताया कि मुखबिर की सूचना पर शहर कोतवाल अनिल सिंह अपनी टीम के साथ रेलवे स्टेशन रामलीला मैदान के पास पहुंचे। वहां से बिहार प्रांत के सिवान जनपद के महाराजगंज थाना क्षेत्र के इंदौल गांव निवासी धीरज कुमार राम को गिरफ्तार कर लिया। उसके पास से बाइक बरामद की गई, जो चोरी की थी। पूछताछ में उसने स्वीकार किया कि मास्टर चाबी से लॉक तोड़कर बाइक चोरी कर लेता है।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें