फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : मऊ के शीतला धाम में चोरी का खुलासा, एक गिरफ्तार, पुलिस ने चोरी का सामान बरामद किया

शीतला माता धाम के गर्भगृह में हुई चोरी के संबध मे शहर कोतवाली में एएसपी महेश सिंह अत्री ने खुलासा किया। उन्होंने बताया कि चोरी के सामान के साथ पुलिस ने एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया। एएसपी महेश सिंह अत्री ने बताया कि चोरी मामले में पुलिस ने गाजीपुर जिले के जमनियां थाना क्षेत्र के बेटा बरकला गांव निवासी दीपक राय को चोरी हुए सामानों के साथ नगर के कासिमपुर पोखरी के पास से गिरफ्तार किया। उसके पास से शीतला धाम के गर्भगृह से चोरी गई 97प्रतिशत जेवरात (पीली धातु के सामानों) को पुलिस ने बरामद किया है। चोरी के बाद से ही पुलिस की कई टीमे लगी हुई थी।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें