फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: मऊ में अमिला फ्लाईओवर निर्माण के लिए टीम ने किया सर्वे

वाराणसी–गोरखपुर मार्ग पर स्थित बाबा थानीदास मोड़, अमिला फोरलेन पर प्रस्तावित फ्लाईओवर को लेकर दिसंबर 2022 से चल रहा प्रयास अब रंग लाने लगा है। करीब साढ़े तीन वर्ष बाद परियोजना के प्रथम चरण के तहत सर्वे कार्य शुरू होने से क्षेत्रीय लोगों में खुशी है। गुड़गांव की वोयांट्स कंपनी के सहायक इंजीनियर संदीप और सर्वेयर विश्वजीत नाथ ने बताया कि चैनज संख्या 147.620 से कुल 600 मीटर फोरलेन सड़क के दक्षिण और 600 मीटर उत्तर दिशा में टोपो ग्राफिकल सर्वे किया जा रहा है। इसके साथ ही मिट्टी की भार क्षमता (सॉयल टेस्ट) की भी जांच की जा रही है, जिससे निर्माण कार्य की व्यवहार्यता सुनिश्चित की जा सके।स्थानीय दुर्गेश सिंह ने बताया कि विभागीय स्तर पर गोरखपुर से वाराणसी तक लगातार अधिकारियों से संपर्क बनाए रखा गया। क्षेत्रीय विधायक रामविलास चौहान के अथक प्रयासों से केंद्रीय परिवहन मंत्री नितिन गडकरी से मुलाकात कर आम जनता की समस्या को मजबूती से उठाया गया। कहा कि सर्वे कार्य की शुरुआत फ्लाईओवर निर्माण की दिशा में पहली बड़ी सफलता है। इससे भविष्य में यातायात व्यवस्था सुगम होने के साथ ही दुर्घटनाओं में भी कमी आने की उम्मीद है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें