रानीपुर थाना क्षेत्र के गोकुलपुरा अंडरपास के पास से रविवार को एसटीएफ ने पचास हजार के पशु तस्कर को गिरफ्तार किया।जानकारी ने अनुसार एसओ रानीपुर राजीव सिंह ने बताया कि रविवार को एसटीएफ को सूचना मिली कि आजमगढ़ जिले के रानी को सराय निवासी आरिफ उर्फ आशिफ उर्फ तेरे नाम रानीपुर थाना क्षेत्र के गोकुलपुरा अंडरपास के पास कही भागने के लिए वाहन का इंतजार कर रहा है। जहां रानीपुर पुलिस के साथ एसटीएफ ने उसे धर दबोचा। बताया कि पकड़े गए आरोपी पर गोवध, NDPS से सम्बंधित कई मुकदमे पंजीकृत है।