फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मऊ में सरस्वती वंदना के साथ खेल कूद प्रतियोगिता का शुभारंभ

मऊ के रानीपुर ब्लाक क्षेत्र के पीएम श्री कंपोजिट विद्यालय करमी में बृहस्पतिवार को पीएम श्री खेल कूद प्रतियोगिता आयोजित किया गया। जिसमें बच्चों ने सरस्वती वंदना के साथ कार्यक्रम का सुभारंभ किया। इस दौरान खोखो, कबड्डी, रस्सी कूद, दौड़ लोकगीत, वालीबाल दो दिवसीय प्रतियोगिता आयोजित की गई। इसमें वॉलीबॉल में दिव्यांश सिंह की टीम प्रथम तथा प्रियांशु की टीम द्वितीय रही। जबकि 200 मीटर दौड़ प्रतियोगिता में शिखा प्रथम, अंशिका द्वितीय और 400मीटर में निशु प्रथम, रंभा द्वितीय, 100मीटर में श्रींकल प्रथम, पावनी द्वितीय स्थान पर रही। वहीं बैडमिंटन में एकल में दिव्यांश प्रथम अनिरुद्ध द्वितीय, बालिका वर्ग बैडमिंटन में अंशिका प्रथम व असरा द्वितीय स्थान पर रही,कबड्डी प्रतियोगिता में कक्षा 7के बालक प्रथम, कक्षा 8द्वितीय स्थान पर रहा। वहीं खोखो में बालक वर्ग में आज़ाद हिन्द टीम प्रथम व भगत सिंह टीम द्वितीय, लोक गीत में रानी लक्ष्मी बाई टीम प्रथम, अब्दुल कलाम टीम द्वितीय स्थान पर रहीं। इसी प्रकार से रस्सा कसी में बालिका रानी लक्ष्मी बाई टिम प्रथम व महाराणा प्रताप टीम द्वितीय स्थान प्राप्त किया।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें