फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

श्रीराम कथा महायज्ञ के शुभारंभ पर निकली कलश यात्रा, VIDEO

मऊ नगर स्थित श्री दक्षिणेश्वर हनुमान मंदिर के तत्वावधान में होने वाले श्रीराम कथा महायज्ञ के शुभारंभ पर बुधवार को कलश यात्रा निकली। जिसमें युवतियां और महिलाएं सिर पर कलश लेकर शामिल रहीं। जगह-जगह श्रद्धालुओं पर फूलों की वर्षा की गई। बुधवार को नगर के आजमगढ़ तिराहा स्थित श्री हनुमान मंदिर से कलश यात्रा निकली। जिसमें अयोध्या से आए कथा वाचर किशोर शरण महाराज रथ पर सवार होकर शामिल हुए। इस दौरान सैकड़ो की संख्या में महिलाएं और युवतियां सिर पर कलश रखकर यात्रा में मौजूद रहीं। श्री दक्षिणेश्वर हनुमान मंदिर के मुख्य सेवक पुजारी विवेकानंद पांडेय नागराज बाबा मुख्य कलश लेकर सबसे आगे रहे। कलश यात्रा नगर के आजमगढ़ तिराहा ,सहादतपुरा, रोडवेज, बालनिकेतन होते हुए शहर कोतवाली के सामने श्री दक्षिणेश्वर हनुमान मंदिर में पहुंची। इस दौरान यात्रा में कलाकरों ने शिव पार्वती और श्री हनुमान जी की सजीव झांकी प्रस्तुत किया। कलश यात्रा मंदिर पहुंचने के बाद सभी को प्रसाद वितरित किया गया। इस दौरान मुख्य रुप से रामआशीष दूबे, संतोष अग्रवाल, अभिषेक खंडेलवाल, शिवधर यादव, छविश्याम शर्मा, कमल, राकू, सोनू दूबे, देवेन्द्र मोहन, धनेश शर्मा, सोनू, अर्पित, आरके सिंह, पवन यादव, दुर्गा सिंह, प्रहलाद, मारुति नंदन, दिलीप पांडेय उपस्थित रहे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें