पुलिस लाइन परेड ग्राउंड में 76वां गणतंत्र दिवस पर आयोजित होनी वाली परेड को लेकर तैयारियों के क्रम में शुक्रवार को फुल ड्रेस रिहर्सल का आयोजन किया गया। जिसका निरीक्षण पुलिस अधीक्षक इलामारन जी. द्वारा किया गया। रिहर्सल परेड का गहनतापूर्वक निरीक्षण कर परेड में प्रतिभाग कर रहे प्रतिभागियों के साथ अन्य कार्यक्रमों का जानकारी लेने के साथ एसपी ने परेड को और भी सुव्यवस्थित एवं सुसज्जित बनाने के लिए आवश्यक निर्देश दिया गया। इस दौरान एएसपी महेश सिंह अत्री, सीओ सिटी अंजनी कुमार पाण्डेय, क्षेत्राधिकारी मुहम्मदाबाद शीतला प्रसाद पाण्डेय, प्रतिसार निरीक्षक रमाकान्त पाण्डेय सहित अन्य मौजूद रहे।