मऊ जिले में एसपी इलामारन के निर्देश पर 58 टीमों द्वारा 98 जगहों पर चेकिंग अभियान चलाया गया। इस दौरान 1500 से ज्यादा ओवरलोड वाहन के साथ 745 दो पहिया वाहनों का चालान किया गया। वहीं 29 वाहनों को सीज करने की कार्रवाई की गई। एसपी इलामारन ने बताया कि पुलिस उपमहानिरीक्षक वैभव कृष्ण के आदेश के क्रम में सोमवार की देर शाम विशेष चेकिंग अभियान चलाया गया। इसको लेकर 58 टीमें गठित की गई थी,जिसके द्वारा नगर सहित घोसी, मुहम्मदाबाद गोहना, मधुबन तहसील के 98 जगहों परअभियान चलाया गया। जिसमे 29 बसों का चालान 95000 जुर्माना के साथ 1 बस सीज की गई। वहीं 102 टेम्पो का चालान जबकि 54 टेम्पो सीज किया गया। इसीक्रम में अवैध बस अड्डों /टेम्पो स्टैडो पर वसूली करने वाले कुल 16 स्थानों पर 344 वाहनों की चेकिंग की गई।जहां 1503 ओवरलोड वाहनों की जांच की गई, जिसमे 36 ट्रको का चालान जबकि 63 अन्य वाहनों का चालान 2800 जुर्माना व 15 वाहनों को सीज किया गया।