फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तमसा तट पर लोगों ने हस्ताक्षर कर लिया स्वच्छता का संकल्प, VIDEO

सावन के दूसरे सोमवार के अवसर पर जिला गंगा समिति द्वारा तमसा नदी के किनारे गायघाट महादेव मंदिर पर नदी स्वच्छता एवं जन-जागरूकता संकल्प के तहत हस्ताक्षर अभियान का आयोजन किया गया। दर्शन करने आए लोगों ने बोर्ड पर हस्ताक्षर कर स्वच्छता का संकल्प लिया। नदियों में फूल-माला, मूर्तियां, पॉलीथिन और अन्य अपशिष्ट सामग्री न डालने की अपील की गई। क्योंकि इससे नदियों का स्वास्थ्य प्रभावित होता है और जलीय पारिस्थितिक तंत्र पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ता है। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य विकास अधिकारी विवेक कुमार श्रीवास्तव और उनकी पत्नी द्वारा हस्ताक्षर कर किया गया। शाम होते होते हजारों लोगों ने हस्ताक्षर कर संकल्प लिया कि वे गंगा, तमसा, घाघरा, यमुना आदि नदियों में किसी भी प्रकार कचरा नहीं डालेंगे तथा अपने आसपास के लोगों को भी नदी संरक्षण एवं स्वच्छता के प्रति जागरूक करेंगे। मुख्य विकास अधिकारी ने बताया कि आस्था से जुड़ी सामग्री को नदियों में प्रवाहित करने के बजाय निर्धारित स्थानों पर ही विसर्जित या एकत्रित किया जाना चाहिए

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें