फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेरी आवाज सुनो... बुनियादी समस्याओं से लोग परेशान

प्रगति चंद Updated Mon, 01 Dec 2025 06:49 PM IST

इंडिया मार्का हैंडपंप खराब, लोग परेशान नगर के निजामुद्दीनपुरा मुहल्ले में ब्रह्मचौरी के पास लगे इंडिया मार्का हैंडपंप खराब होने से पूजा पाठ के साथ साथ राहगीरों को सबसे ज्यादा परेशानी होती है। इसी के बगल में सरकारी स्कूल भी है।लेकिन न तो विभाग और न ही नगर पालिका द्वारा खराब हैंडपंप की मरम्मत कराई जा रही है। -वैभव-निजामुद्दीनपुरा खुले स्थान पर कूड़ा फेंक रहे मुहल्लेवासी नगर के निजामुद्दीनपुरा मुहल्ले में एक मैरेज हाल के पास खुले स्थान पर मुहल्लेवासी कूड़ा फेंक रहे हैं।आलम यह है कि मुहल्लेवासियों के साथ ही मैरेज हाल वाले भी उसी स्थान पर कचड़ा फेंक रहे हैं।जिसके कारण उस स्थान पर सफाई न होने से गंदगी और बदबू फैल रही है और आसपास के लोगों को काफी दिक्क्तों का सामना करना पड़ रहा है। -सुमंत कुमार-निजामुद्दीनपुरा जर्जर इंटरलाकिंग से जाने को मजबूर गांववासी मधुबन क्षेत्र के महुई चट्टी से गांव को जाने वाली इंटरलाकिंग जर्जर हो चुकी है। जिसके कारण लोगों को आने जाने में काफी दिक्कत हो रही है। इसके साथ ही स्कूल जाने वाले बच्चों और पैदल जाने वाले लोगों का सबसे ज्यादा परेशानी होती है। कई बार इसको लेकर शिकायत भी की गई।लेकिन कोई सुनवाई नही हुई। -सतेन्द्र-महुई

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें