फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती पर मऊ में पदयात्रा का आयोजन, VIDEO

लौह पुरुष भारत रत्न सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती के अवसर पर प्रभारी मंत्री गिरीश चंद यादव के नेतृत्व में पदयात्रा का आयोजन किया गया। पदयात्रा मिर्ज़ादीपुरा चौक से डीएवी इंटर कॉलेज, संस्कृत महाविद्यालय, सदर चौक, मुस्लिम इंटर कॉलेज, रेलवे फाटक, डाक बंगला, सोनी धापा इंटर कॉलेज, डीसीएसके पीजी कॉलेज और आज़मगढ़ मोड़ से होते हुए पंडित दीनदयाल उपाध्याय की प्रतिमा गाजीपुर तिराहा पर संपन्न हुई। इस मौके पर मुख्य अतिथि प्रभारी मंत्री गिरीश चंद यादव ने कहा कि आजादी के बाद कई रियासतें जो भारत में नहीं मिलना चाहती थीं। सरदार पटेल की सूझ-बूझ और कूटनीति से वे सब भारत का हिस्सा बनीं। सरदार पटेल के पद चिह्नों पर चलने के लिए लोगों का आह्वान किया। इस अवसर पर जिलाध्यक्ष रामाश्रय मौर्य, सुनील गुप्ता, राघवेंद्र राय शर्मा, अरविंद सिंह, सचिंद्र सिंह, प्रतीक जायसवाल आदि शामिल थे। संचालन आनंद प्रताप सिंह ने किया।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें