स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर मऊ नगर के सदर चौक पर नगर पालिका द्वारा आयोजित कार्यक्रम में नगर पालिका अध्यक्ष अरशद जमाल ने सदर विधानसभा और नगर पालिका से चुनाव लड़ चुके पूर्व प्रत्याशी मुनव्वर अली उर्फ मुर्गा को मंच से संबोधन करने के लिए मना करने का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में संबोधन के लिए मुनव्वर अली जब मंच पर पहुंचे तो नगर पालिका अध्यक्ष अरशद जमाल ने उन्हें माइक नहीं दिया साथ ही सांप्रदायिक भाषण करने का आरोप लगाते हुए उन्हें मंच से नीचे जाने को कहा इस बीच इस दौरान पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। उन्होंने मुनौवर को मंच से नीचे उतवाया। इसका वीडियो जैसे ही सोशल मीडिया पर वायरल हुआ शहर में तरह-तरह की चर्चा होने लगी।