फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो सप्ताह से नहीं हुई बिजली आपूर्ति, ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन; VIDEO

Aman Vishwakarma Updated Mon, 18 May 2026 06:37 PM IST

मधुबन तहसील के ग्राम पंचायत अहिरूपुर में बीते दो सप्ताह से बिजली आपूर्ति नही होने से लोगों का बुरा हाल है। आक्रोशित ग्रामीणों ने सोमवार को खराब ट्रांसफार्मर के सामने विरोध प्रदर्शन करते हुए बिजली निगम के खिलाफ जमकर नारेबाजी किया। प्रदर्शन के दौरान ग्रामीण श्रीराम राजभर ने बताया कि भीषण गर्मी के बीच ट्रांसफार्मर बार-बार जलने से बिजली आपूर्ति पूरी तरह से चरमरा गई है। बिजली नही होने पर जनजीवन के साथ-साथ खेती किसानी पर भी पड़ रहा है। । किसानों की खेतों की सिंचाई प्रभावित हो रही है, जिससे सब्जियों समेत अन्य फसलें खराब होने लगी हैं। वहीं गांव में छोटे बच्चों और बुजुर्गों का गर्मी के बीच बुरा हाल हो गया है। प्रदर्शन करने वाले लोगों ने चेतावनी दिया है कि यदि बिजली निगम जल्द से जल्द ज्यादा क्षमता का ट्रांसफार्मर लगाए। नही तो वे बड़े जन आंदोलन के लिए बाध्य होंगे। प्रदर्शन में मुख्य रूप से रामसूरती प्रसाद, मुख्तार मौर्य, मंगल, अशोक राजभर, अमित राजभर, मोनू राजभर, संदीप राजभर और राजन राजभर शामिल हैं। वहीं इस संबंध में मोलनापुर सबस्टेशन के कर्मचारी सुधीर कुमार ने बताया कि ट्रांसफार्मर जलने की जानकारी उनको नही थी। जल्द ही उसे बदला जाएगा। जिससे आपूर्ति सुनिश्चित हो सके।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें