फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : अधिवक्ताओं ने नारेबाजी कर किया प्रदर्शन, मोहिनी हत्याकांड के विरोध में मुख्यमंत्री को संबोधित सौंपा ज्ञापन

कासगंज के महिला अधिवक्ता मोहिनी तोमर के अपहरण और हत्या के विरोध में बैरिया तहसील के अधिवक्ताओं ने आक्रोश व्यक्त किया। अधिवक्ताओं ने तहसील पर जोरदार प्रदर्शन करते हुए प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की। मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन एसडीएम सुनील कुमार को सौंपा। अधिवक्ताओं की नारेबाजी व आंदोलन से दो घंटे तक तहसील परिसर में गहमागहमी रही। दो दिन पूर्व महिला अधिवक्ता मोहनी तोमर की कासगंज में अपराधियों ने हत्या कर दी थी। इससे अधिवक्ता समाज आंदोलित है। अधिवक्ता सुरक्षा व अधिनियम कानून तुरंत लागू करने, मृतक आश्रित को एक करोड़ रुपए की आर्थिक सहायता, परिवार के एक सदस्य को सरकारी नौकरी देने, आरोपितों की गिरफ्तारी व उनके खिलाफ कठोर कार्रवाई की मांग की। अध्यक्ष उमेश सिंह, अक्षयवरनाथ पांडे, रुद्रदेव कुंवर, चंद्रशेखर यादव, जगमोहन तिवारी, कर्मवीर तिवारी, संजय सिंह, अजय सिंह, शिवाजी सिंह, राकेश तिवारी, संजय सिंह, रमेश सिंह, कृष्णानंद सिंह, अजय सिंह थे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें