फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मऊ की औद्योगिक पहचान होगी पुनर्स्थापित, बनेगा आधुनिक औद्योगिक संकुल; VIDEO

नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री एके शर्मा ने विकास कार्यों को नई गति देते हुए मंगलवार की देर शाम नियाज़ मोहम्मदपुर में लगभग 68 लाख रुपये की लागत से बनी सईदी रोड का लोकार्पण किया। सड़क बनने से नगर के विकास को रफ्तार मिलेगी।इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री ने अतीत की परिस्थितियों का जिक्र करते हुए कहा कि जहां युवाओं के हाथों में किताब और कलम होनी चाहिए थी, वहां उन्हें गलत दिशा में मोड़ा गया, लेकिन अब समय बदल चुका है। सरकार युवाओं को हुनर और रोजगार के अवसर प्रदान कर मऊ की मुस्कान वापस लाने के लिए प्रतिबद्ध है।कहा कि क्षेत्र में अन्य विकास कार्य भी इसी गति और प्राथमिकता के साथ कराए जाएंगे। औद्योगिक विरासत का उल्लेख करते हुए कहा कि परदहां मिल परिसर में शीघ्र ही एक आधुनिक औद्योगिक संकुल विकसित किया जाएगा। मऊ की जो औद्योगिक पहचान और प्रतिष्ठा पहले थी, उसे पुनः स्थापित किया जाएगा। कहा कि वे वोट की राजनीति नहीं, बल्कि विकास की राजनीति में विश्वास रखते हैं। उन्होंने कहा कि डबल इंजन की सरकार के माध्यम से प्रदेश में समेकित और संतुलित विकास सुनिश्चित किया जा रहा है, जिसका लाभ हर वर्ग को मिल रहा है। उन्होंने कहा कि उनकी प्राथमिकता क्षेत्र में बुनियादी सुविधाओं का सुदृढ़ीकरण, युवाओं के लिए रोजगार के अवसर सृजित करना और हर वर्ग तक विकास का लाभ पहुंचाना है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें