मऊ जिले के दक्षिण टोला थाना क्षेत्र के शीतला मंदिर मोड़ पर अनियंत्रित रोडवेज की बस ने एक ई-रिक्शा में जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में बैठे तीन लोगों की मौत हो गई। जबकि सात लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को आनन-फानन जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं तीन की हालत बेहद नाजुक बताई जा रही है।