फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: किसान के बेटे कौशल पटेल का इसरो में वैज्ञानिक सहायक के पद पर चयन

मऊ जिले में मधुबन तहसील के सुग्गी चौरी गांव निवासी कौशल पटेल का चयन भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) में वैज्ञानिक सहायक के पद पर हुआ है। एक साधारण किसान परिवार से आने वाले कौशल की इस उपलब्धि से पूरे क्षेत्र में खुशी का माहौल है। उनके पिता राजनाथ पटेल पान की दुकान चलाकर परिवार का भरण-पोषण करते हैं।कौशल ने बताया कि उन्होंने सीमित आर्थिक संसाधनों के बावजूद कौशल ने अपनी पढ़ाई पूरी की। उन्होंने निरंतर मेहनत और दृढ़ संकल्प के साथ यह मुकाम हासिल किया। ISRO जैसी प्रतिष्ठित संस्था में चयन की खबर गांव पहुंचते ही ग्रामीणों में उत्साह फैल गया। गांव पहुंचने पर कौशल पटेल का गाजे-बाजे और ढोल-नगाड़ों के साथ जोरदार स्वागत किया गया। ग्रामीणों ने जुलूस निकालकर उन्हें फूल-मालाओं से सम्मानित किया और बधाई दी। इस अवसर पर कई स्थानीय नेता और सैकड़ों ग्रामीण मौजूद रहे। ग्रामीणों ने कौशल पटेल की उपलब्धि को पूरे क्षेत्र के युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत बताया। उन्होंने कहा कि सीमित संसाधन सफलता की राह में बाधा नहीं बनते। मेहनत और स्पष्ट लक्ष्य से साधारण परिवार का बेटा भी देश की प्रतिष्ठित संस्था तक पहुंच सकता है। कौशल ने अपने माता-पिता, गांव और जनपद का नाम रोशन किया है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें