मऊ नगर के भीटी स्थित शिवाजी मठ मंदिर में शिवलिंग प्राण प्रतिष्ठा- राम जानकी मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा को लेकर बुधवार को नगर में कलश यात्रा निकाली।जिसमें महिलाएं और युवतियां अपने सिर पर कलश लेकर शामिल रही ।कलश यात्रा नगर के भीटी शिवजी मठ से निकलकर बाईपास रोड होते हुए पुरानी तहसील, ब्रह्मस्थान ,फातिमा तिराहा ,गाजीपुर तिराहा, सहादतपुरा आजमगढ़ मोड़ रोडवेज ,बाल निकेतन होते हुए वापस शिवजी में पहुंची जहां पर पूजन अर्चन के बाद कार्यक्रम संपन्न हुआ।