मऊ जिले की शहर कोतवाली के सामने स्थित श्री दक्षिणेश्वर हनुमान जी मंदिर के स्थापना दिवस पर श्री राम कथा महायज्ञ का शुभारंभ हुआ। इस दौरान सर्वप्रथम नगर के सहादतपुरा केडिया जी हनुमान मंदिर से कलश यात्रा प्रारंभ होकर ढोल नगाड़ों के बीच शहर के सहादतपुरा आजमगढ़ मोड़ रोडवेज बाल निकेतन होते हुए कृष्ण चित्र मंदिर स्थित कथा परिसर में पहुंची। जहां से वापस श्री दक्षिणेश्वर हनुमान मंदिर परिसर में मंदिर की परिक्रमा करने के बाद कलश यात्रा संपन्न हुई।