फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इंडिया गठबंधन ने जनहित में किया निरीक्षण, गंदगी मिलने पर भ्रष्टाचार का लगाया आरोप; VIDEO

इंडिया गठबंधन के तत्वावधान में शुक्रवार को आम आदमी पार्टी के जिलाध्यक्ष विक्रम जीत सिंह के नेतृत्व में जनहित निरीक्षण अभियान चलाया गया। इस अभियान के तहत नगर पालिका क्षेत्र की विभिन्न जनसमस्याओं का निरीक्षण के तहत कलेक्ट्रेट परिसर स्थित तालाब की बदहाल स्थिति और वहां फैली गंदगी को मौके पर देखा गया।अपने संबोधन में जिलाध्यक्ष विक्रमजीत सिंह ने कहा कि नगर पालिका की लापरवाही और भ्रष्टाचार के कारण जनता को मूलभूत सुविधाएं भी सही तरीके से नहीं मिल पा रही हैं। उन्होंने कहा कि कलेक्ट्रेट परिसर का तालाब गंदगी से भरा हुआ है, जो प्रशासनिक व्यवस्था पर सवाल खड़े करता है। नगर पालिका में व्याप्त भ्रष्टाचार की निष्पक्ष जांच कराई जाए तथा कलेक्ट्रेट के तालाब की तत्काल सफाई कराकर उसे व्यवस्थित किया जाए। उन्होंने यह भी मांग की कि डुमराव मोड़ के तिराहे पर गिर रहे गंदे पानी की निकासी की समुचित व्यवस्था कर उसे आगे बढ़ाया जाए, ताकि आम जनता को गंदगी और जलभराव से राहत मिल सके।इस कार्यक्रम में अवधेश मौर्य, कांग्रेस के राम करन यादव, सीपीआई के अब्दुल अज़ीम सहित अन्य पार्टी के कार्यकर्ता शामिल रहे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें