फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मऊ के मैरिज लॉन में भंडारण कर रखी गई थी 17 लाख की अवैध शराब, पुलिस ने मारा छापा, एक गिरफ्तार

शहर कोतवाली पुलिस और आबकारी विभाग की संयुक्त टीम ने नगर के बलिया मोड़ स्थित एक मैरिज हॉल से अवैध रूप से भंडारण की गई 17 लख रुपए की 158 पेटी विभिन्न ब्रांड की अंग्रेजी शराब को बरामद किया इस दौरान पुलिस ने एक अभियुक्त को भी गिरफ्तार किया। शहर कोतवाली में प्रेस वार्ता करते हुए सीओ सिटी अंजनी कुमार पांडे ने बताया कि 29 जून रविवार को शाम 5:30 बजे के करीब नगर के बलिया मोड़ स्थित चंद्रलोक मैरिज हॉल से पुलिस ने छापा मारकर 158 पेटी विभिन्न ब्रांड की अंग्रेजी शराब बरामद किया। जिसकी कुल कीमत 17 लख रुपए रुपए आंकी गई। सीओ सिटी ने बताया कि यह शराब विभिन्न अनुज्ञापियों द्वारा सुरेंद्र की जानी थी लेकिन ऐसा नहीं किया गया जिसके बाद इसे मैरिज हॉल में कोपागंज थाना क्षेत्र के चंदनपुर निवासी रमेश माली पुत्र मरछु माली द्वारा भंडारण किया गया। पुलिस और आबकारी टीम ने उसे गिरफ्तार किया इस संबंध में शहर कोतवाली में मुकदमा पंजीकृत किया गया। सीओ सिटी ने बताया कि इस पूरे मामले में मैरिज हॉल मालिक और जिस भी अनुज्ञपि ने यह शराब सुरेंद्र न करने के बजाय बेची है ।उसके खिलाफ भी विवेचना के दौरान जांच कर कार्रवाई की जाएगी। कार्रवाई के दौरान आबकारी निरीक्षक सदर विमलेश कुमार यादव और घोसी आबकारी निरीक्षक मोहम्मद अदनान मौजूद रहे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें