मऊ जिले में गुरुवार की सुबह एसओजी/स्वाट/सर्विलांस और घोसी पुलिस टीम को बड़ी सफलता हाथ लगी। चेकिंग के दौरान मुखबिर की सूचना पर थाना घोसी क्षेत्र के गोफा नहर पुलिया के पास से पुलिस मुठभेड़ में 25 हजार का इनामिया अपराधी पकड़ा गया। पुलिस ने उसके पास से लूट का आभूषण बरामद किया। मुठभेड़ के दौरान पुलिस की जवाबी कार्रवाई में अपराधी के बाएं पैर में गोली लगी। उसका इलाज पुलिस की देखभाल में जिला अस्पताल में चल रहा है।