फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : मऊ जिले का स्थापना दिवस, हुआ सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन

मऊ जिले के स्थापना दिवस के अवसर पर सोनीधापा इंटर कॉलेज के पास स्थित मैदान में विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का शुभारंभ जिला पंचायत अध्यक्ष मनोज राय ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। इस अवसर पर कहा कि हमारे देश के पूर्व प्रधानमंत्री स्व. इंदिरा गांधी की जयंती के अवसर पर जनपद मऊ का निर्माण हुआ। पूर्व केंद्रीय मंत्री कल्पनाथ राय ने जनपद के निर्माण में अहम भूमिका निभाई। उन्होंने अपने प्रयासों से पूर्वांचल ही नहीं पूरे देश में मऊ जनपद को एक पहचान दिया। उन्होंने कहा कि प्रदेश में मुख्यमंत्री योगी के नेतृत्व में भाजपा सरकार के निर्माण के बाद प्रदेश के दो दो प्रमुख विभागों के मंत्री ए के शर्मा के नेतृत्व में हमारा जनपद फिर से एक बार विकास और निर्माण की ऊंचाइयों को छू रहा है। स्वर्गीय कल्पनाथ राय ने विकास की जिस धारा को आगे बढ़ाया था, अब हम लोगों को उसे और आगे ले जाना है। इस अवसर पर कस्तूरबा गांधी बालिका आवासीय विद्यालय रतनपुरा एवं प्राथमिक विद्यालय कोपागंज के छात्र-छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया। इसके अलावा सूचना एवं जनसंपर्क विभाग के पंजीकृत कलाकारों ने भी मनमोहक गीत प्रस्तुत कर कर समां बांधा।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें