मऊ के हलधरपुर थाना क्षेत्र के गहनी गांव में सोमवार की भोर में अज्ञात कारणों से एक घर में आग लगने की घटना हो गई।इस घटना में घर में रखा गृहस्थी का समान जलकर खाक हो गया। जानकारी के अनुसार गांव निवासी सतिराम पुत्र स्व. दशई राम ने बताया कि वह रोज की तरह ही सोए थे। इसी बीच ग्रामीणों ने उसके मड़ई से धूवा निकलते देखकर उसे और उसके परिवार के सदस्यों को जानकारी देते हुए बाहर निकाला। इस बीच जब तक वह और ग्रामीण आग पर काबू पाते जब तक आग ने पूरे घर को अपने जद में लिया।बताया कि इस आगलगी की घटना में घर में रखा 50 हजार से अधिक का समान जलकर राख हो गया।ग्रामीणों ने बताया की प्रारंभिक तौर पर चूल्हे की चिंगारी या शॉर्ट सर्किट से आग लगने की आशंका जताई जा रही है। घटना की सूचना स्थानीय प्रशासन को दे दी गई है। राजस्व विभाग द्वारा मौके पर पहुंचकर क्षति का आकलन किया जा रहा है।